{"_id":"68dadb55febcf88f69085440","slug":"policemen-danced-on-the-birthday-of-a-history-sheeter-four-people-including-a-sub-inspector-were-suspended-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-731932-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन में पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके, उपनिरीक्षक सहित चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन में पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके, उपनिरीक्षक सहित चार निलंबित
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिस्ट्रीशीटर को बुलाकर अपने ही सर्किल में स्थित क्लब में उसका जन्मदिन मनाने वाले चार पुलिसकर्मियों को डीसीपी ट्रांस हिंडन ने निलंबित कर दिया है। इनमें एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। चारों क्लब में शराब पीकर हिस्ट्रीशीटर के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर डीसीपी निमिष पाटील ने चारों पर निलंबन की कार्रवाई की है।
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तीन पुलिसकर्मी सादी वर्दी में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। पहचान होने पर मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि मसूरी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर इरशाद के जन्मदिन पार्टी पर पुलिसकर्मी शामिल हुए हैं और साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित रोज क्लब में पार्टी का आयोजन हुआ है। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर भी दिखाई दे रहा है। मामले की जांच कर साहिबाबाद सीमा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार जादौन, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, सिपाही ज्ञानेंद्र कुमार और अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को भी भेज दी गई है।