फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police will take Mohit, accused of kidnapping a milk trader, on remand.

Ghaziabad News: दूध कारोबारी अपहरण के आरोपी मोहित को रिमांड पर लेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police will take Mohit, accused of kidnapping a milk trader, on remand.
लोनी। खड़खड़ी अंडरपास दूध कारोबारी को गोली मारकर साथ ले जाने के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस ने एनडीआरएफ की अभ्म लगाकर लगातार उनकी तलाश करा रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। वहीं, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपी मोहित को पुलिस रिमांड पर लेने की बात सामने आई है। मोहित ही वह कड़ी है जिसने पूरे मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ओमकार उर्फ ओमान की बरामदगी के साथ-साथ भागे हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मुख्य आरोपी सौरभ, गोपाल और अन्य ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस घटना में जो भी आरोपियों की मदद कर रहा है। उसको चिंहित कर लिया है और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए मोहित को पुलिस रिमांड लेगी। मोहित की रिमांड अर्जी कोर्ट में स्वीकृत हो चुकी है। उधर ओमकार के न मिलने पर नाराज परिजनों ने जल्द पंचायत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed