फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police still empty-handed on the second day of the Sonu murder case.

Ghaziabad News: सोनू हत्याकांड में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police still empty-handed on the second day of the Sonu murder case.
लोनी। अंकुर विहार के गगन विहार कॉलोनी में प्लॉट विवाद के बाद सोनू की ईंट से पीटकर हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनकी लोकेशन आसपास की है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। उनकी लोकेशन दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में आई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही टीम ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की एक टीम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि मूलरूप से अलीगढ़ निवासी सोनू (35) परिवार के साथ लोनी के गगन विहार कॉलोनी में रहते थे और 30 वर्ग गज के प्लॉट को कब्जाने के विरोध में आरोपियों ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। पीड़िता मां ने आरोपी सपन, उसकी मां रेखा, पत्नी गुंजन और मौसी किरण समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed