{"_id":"60781f1c90b59819b01c2d81","slug":"police-slapped-a-young-man-reached-on-polling-booth-sitting-with-bsp-candidate-by-scooty-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बसपा प्रत्याशी को स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचा युवक, पुलिस ने जड़ दिया थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बसपा प्रत्याशी को स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचा युवक, पुलिस ने जड़ दिया थप्पड़, हंगामा
Thu, 15 Apr 2021 06:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:06 PM IST
सार
मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर स्कूटी लेकर पहुंचे युवक को पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मतदान केंद्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर स्कूटी लेकर पहुंचे युवक को पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। स्कूटी पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी सवार थीं।
वार्ड नंबर-9 से बसपा की जिला पंचायत प्रत्याशी नीतू चौधरी अपने साथ परिवार के ही एक लड़के को स्कूटी से साथ लेकर जलालाबाद मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। मतदान केंद्र पर वाहन ले जाना मना है, जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्कूटी चला कर ले गए लड़के को थप्पड़ मार दिया।
मतदान केंद्र पर उपस्थित महिलाएं एवं ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और काफी देर तक हंगामा काटा। मामला को तूल पकड़ता देख लोगों ने और पुलिस बुला ली। जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया। मौके पर शांति है और मतदान सुचारु रूप से चल रहा है।