फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police revealed the theft in Sai temple

Ghaziabad News: पुलिस ने किया साईं मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police revealed the theft in Sai temple
मोदीनगर। साईं मंदिर में चार दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए सामान को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में एक कबाड़ी और दो बाल अपचारी है।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंदे नाले के समीप स्थित साईं मंदिर में चोर गत 10 मार्च को ताला तोड़कर दानपात्र और मुख्य ज्याेति सहित सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीमे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध दिखे, पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो वह चोर निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर साईं मंदिर से चोरी किया गया सामान और मोदीनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम समीर उर्फ मिम्मी पुत्र हबीब, निवासी लंकापुरी बिसोखर, थाना मोदीनगर और फिरोज पुत्र यामीन हाल निवासी ग्राम कनावनी थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद बताया। इनके अलावा दो बालअपचारी भी पकड़े । फिरोज कबाड़ी का काम करता है। पुलिस आरोपियों का इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed