{"_id":"65c890c96765356c6e0134d2","slug":"police-revealed-the-murder-of-history-sheeter-vipin-and-arrested-three-accused-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 50 हजार रुपये छीने थे, इसलिए कर दी हिस्ट्रीशीटर की हत्या; तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 50 हजार रुपये छीने थे, इसलिए कर दी हिस्ट्रीशीटर की हत्या; तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 11 Feb 2024 02:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैगा गांव के की हिस्ट्रीशीटर विपिन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पैगा गांव के ही अमित विनय और अर्जुन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना वाले दिन पहले चारों ने बैठकर शराब पी थी। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय से विपिन ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में उसकी जेब से 50 हज़ार जबरन निकाल लिए थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर विनय ने अपने दोस्त अमित, अर्जुन के साथ मिलकर विपिन की पहले हत्या की। इसके बाद शव को सिखेड़ा हजारी के जंगल में एक के खेत में फेंक दिया। आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर शव को आज भी लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक कंबल मृतक के जूते आदि सामग्री में बरामद की है। विपिन निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर नौ मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथी विनय पर छह मुकदमे दर्ज हैं। उसकी भी 2020 में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।