फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police removed cap, shirt-t-shirt and black burqa, tore diary, accused of snatching coins

Ghaziabad News: टोपी, शर्ट-टीशर्ट और काले बुर्के उतरवाए पुलिस ने फाड़ी डायरी, सिक्के छीनने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police removed cap, shirt-t-shirt and black burqa, tore diary, accused of snatching coins
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पुलिस कमिश्नरेट की लापरवाही से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। जनप्रतिनिधियों से कई पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं था। वहीं, काले रंग की टोपी, शर्ट और टीशर्ट पहनकर पहुंचे युवा व लोगों को पुलिसकर्मियों ने लौटा दिया। बुर्का में महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। कई मुस्लिम महिलाओं ने जनसभा स्थल पर बुर्का उतारा। आरोप है कि पुलिस ने लोगों की जेब में रखी डायरी फाड़ दी और सिक्के भी छीन लिए। सुरक्षाकर्मियों ने पान-बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू के पैकेट बाहर ही निकलवा लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने सभास्थल में जाने के लिए लोगों की जो गाइडलाइन बनाई थी, उसमें कई तरह की समस्या से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह नौ बजे से ही जुटनी शुरू हो गई थी। उनके प्रवेश के लिए छह-सात डीएफएमडी ही लगे थे। इससे सभास्थल के बाहर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को कतार में खड़े रहना पड़ा, जो लोग काली शर्ट, टीशर्ट पहनकर आए थे, उनको पुलिस ने सख्ती दिखाकर प्रवेश से रोक दिया। सिकंदराबाद से आए महेश ने बताया कि उसने काली शर्ट पेड़ पर टांग दी। कार्यक्रम के बाद जब वह पेड़ के पास पहुंचा तो शर्ट गायब थी। ऐसे में उसने बनियान पहनकर ही पीएम को सभास्थल के बीच सुना।
विज्ञापन

लोनी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी सड़क किनारे खड़े होकर पति बसंत त्यागी का इंतजार कर रही थीं तभी एक पुलिसकर्मी ने कहा कि आगे बढि़ए, यहां से हटिए। दूसरा पुलिसकर्मी उन्हें हटाने के लिए आया तो जिपं अध्यक्ष ने कहा कि अरे भाई हट रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि से तमीज से बात करो। तुम्हें यह नहीं पता कि जनप्रतिनिधि से कैसे बात करते हैं तभी बसंत त्यागी वहां पहुंच गए और पूरे मामले की नगर आयुक्त से शिकायत की। उधर, सुरक्षाकर्मियों ने समर्थक और आमजन की जेब में रखे सिक्के भी जबरन निकाल दिए। एक महिला को छोटा पर्स ले जाने से मना कर दिया। तब उसने एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह से कहा तो उन्होंने मदद कर जनसभा स्थल में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed