फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police reached out to the priest and started investigation in the religious conversion case

Ghaziabad News: धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने पुरोहित के पास पहुंच जांच शुरू की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police reached out to the priest and started investigation in the religious conversion case
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा नगरी में आकर स्नान करने के बाद अपनी पहली बार वंशावली दर्ज कराने और मुस्लिम से हिंदू बनने वाले मामले की पुलिस ने जांच की। इस दौरान संबंधित लोगों से भी वार्ता की गई है। पुलिस ने जांच करते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

11 दिसंबर को दिल्ली के मोहल्ला निवासी कुछ लोग एक मृतक की अस्थियां विसर्जन करने के लिए आए थे। यहां आकर उन्होंने गंगा नगरी निवासी तीर्थ पुरोहित के पास पहुंचकर अपनी पहली बार वंशावली दर्ज कराई। इस दौरान दावा किया गया वह मुस्लिम थे और अब हिंदू बन गए, इसके बाद वंशावली दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने तीर्थ पुरोहित के पास पहुंचकर मामले की जानकारी की। तीर्थ पुरोहित से वार्ता करने के बाद पुलिस ने वंशावली दर्ज कराने वाले लोगों से भी फोन पर संपर्क किया। इस दौरान संबंधित लोगों ने बताया कि उनके बुजुर्ग का जन्म 1936 में दिल्ली में हुआ है, तभी से वह यहीं रह रहे हैं। संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी हैं।
विज्ञापन

- यह निकली जानकारी
पुलिस ने रविवार सुबह जब संबंधित लोगों से फोन से वार्ता की तो उन्होंने बताया की वह लोग सदियों से दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे हैं। मृतक के भाई के अनुसार वह अस्थियां विसर्जन करने के लिए गंगा किनारे आए थे, जहां वंशावली दर्ज कराई थी। धर्म परिवर्तन से हमारा कोई लेना देना नहीं है। किसी भी तरह की खबर की हम पुष्टि नहीं कर सकते है। इसको लेकर हम परिवार के लोग तेरहवीं होने के बाद चर्चा करेंगे कि इस प्रकार की बात आई कहां से। कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला दिल्ली से जुड़ा है। स्थानीय पुलिस तो मामले की सही जानकारी करने के लिए तीर्थ पुरोहित के पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed