फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police raids on information about brothel running in hotel in Ghaziabad nine arrested

होटल में देह व्यापार: पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, इस हाल में मिले जोड़े, गिरफ्तार नौ लोगों में एक बुजुर्ग भी

Wed, 22 Jan 2025 05:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Jan 2025 05:11 PM IST
सार

पुलिस से मंगलवार की देर रात शिकायत की गई थी। तब टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। गिरफ्तार हुए नौ लोगों में होटल संचालिक भी शामिल है।

विज्ञापन
Police raids on information about brothel running in hotel in Ghaziabad nine arrested
होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित आयुष होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ कर कौशांबी पुलिस ने एक बुजुर्ग समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इसके साथ ही एक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एप का स्कैनर और होटल रजिस्टर को भी जब्त किया गया है। वहीं गिरफ्तार हुए नौ लोगों में होटल संचालिक भी शामिल है। वहीं पुलिस ने होटल से देह व्यापार में फंसी सात महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें घर भेजा।

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अजय कुमार सिंह ने बताया कि आयुष होटल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस से मंगलवार की देर रात शिकायत की गई थी। तब टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो होटल के कमरों में महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। मौके से पुलिस ने होटल के प्रबंधक उत्तारखंड के पौढ़ी गढ़वाल निवासी सागर सिंह नेगी और त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी निशा को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों होटल में महिलाओं को अच्छी आमदनी की नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसके अलावा पुलिस ने सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हुए न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की की पुलिस तलाश कर ही है। इसके साथ ही रेस्क्यू की गईं सात महिलाओं को पुलिस ने उनके घर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed