फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police outpost in-charge slapped the pizza restaurant in Hapur

खाकी को किया शर्मसार: पिज्जा रेस्टोरेंट में पहुुंचे चौकी प्रभारी ने बरसाए थप्पड़, जांच के बाद हुए निलंबित

Thu, 18 Jan 2024 10:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों पर चौकी प्रभारी नसीम अहमद ने थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िच ने दरोगा पर महीना मांगने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
police outpost in-charge slapped the pizza restaurant in Hapur
पिज्जा रेस्टोरेंट में पहुुंचे चौकी प्रभारी ने बरसाए थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे केशव नगर चौकी प्रभारी नसीम अहमद ने कर्मचारियों को थप्पड़ जड़ दिए। पूरा मामला रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस की किरकिरी को देखते हुए एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया और दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत केशव नगर चौकी प्रभारी नसीम अहमद मोदीनगर रोड पर एक पिज्जा रेस्टोरेंट में जाते हैं। यहां पहुंचने के बाद दरोगा पर्दे हटाने की बात करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ बरसाने शुरू कर देता है।
विज्ञापन


दरोगा 11 और 18 जनवरी दो दिन पहुंचता है। दोनों दिनों की घटनाएं वायरल हो रही हैं। इस दौरान दरोगा पैर में गोली मारने की भी धमकी देता है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दरोगा की यह हरकत कैद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़त ने दरोगा पर महीना मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed