फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police on alert after Noida uproar, intelligence department keeping an eye on industrial areas

Ghaziabad News: नोएडा में हंगामे के बाद पुलिस अलर्ट, औद्योगिक क्षेत्रों पर खुफिया विभाग की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police on alert after Noida uproar, intelligence department keeping an eye on industrial areas
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा में करीब एक सप्ताह तक चले श्रमिकों के आंदोलन के बाद जिले में भी पुलिस व खुफिया विभाग की नजर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों पर बनी हुई है। साथ ही सूबे की सरकार के मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें औद्योगिक क्षेत्र में नए मानदेय की सूची औद्योगिक इकाइयों में चस्पा करा रही हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि खुफिया विभाग, क्यूआरटी और थाना पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई है। अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया के जरिये निगरानी रखी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही यहां एलआईयू व अन्य स्रोतों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस का उद्देश्य किसी पर भी बल प्रयोग करना नहीं, बल्कि बातचीत, मध्यस्थता व शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराना है। संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई थी। पड़ोसी जनपदों तक कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी है। सोशल मीडिया समेत दूसरे माध्यमों पर भ्रामक, असत्य व उत्तेजक सूचनाएं प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed