{"_id":"64bd83ea15c823189f085797","slug":"police-kept-waiting-for-boat-and-tractor-at-tiraha-thieves-kept-searching-closed-houses-in-karheda-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-870-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस तिराहे पर करती रही नाव व ट्रैक्टर का इंतजार, करहेड़ा में चोर खंगालते रहे बंद मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस तिराहे पर करती रही नाव व ट्रैक्टर का इंतजार, करहेड़ा में चोर खंगालते रहे बंद मकान
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस तिराहे चौराहे पर नाव व ट्रैक्टर का इंतजार करती रही लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाके में पेट्रोलिंग नहीं की। इस फायदा उठाकर चोरों ने कई बंद मकानों को खंगाल डाला। चोरी के शिकार हुए लोगों की शिकायतें शिविर में पहुंचे सीडीओ के पास भी पहुंचीं। लोगों ने एसडीएम व एसीपी साहिबाबाद को चोरी की घटनाओं से अवगत कराया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि चोरी होने का हल्ला ज्यादा हो रहा है।
करहेड़ा में महादेव वाली गली निवासी संजय ने बताया कि शनिवार रात पड़ोस के बंद पड़े दो मकान के चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। जलस्तर बढ़ने पर पड़ोसी दिन में ही अपने रिश्तेदार के घर गए थे। चोरी की जानकारी होने पर पड़ोसी मकान पर लौटे। ऐसे में मकान को खाली छोड़ना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। चोरी होने से रोकने के लिए मकान पर किसी एक का रुकना जरूरी है लेकिन बाढ़ में मकान की निगरानी करना खतरे से भी खाली नहीं है। कृष्ण कॉलोनी निवासी दयाल सिंह ने बताया कि देर रात चोर घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए। करहेड़ा निवासी रामपाल ने बताया कि चोर रात को बंद मकान से एलईडी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिविर में पहुंचे कृष्ण कॉलोनी निवासी गाेविंद सिंह ने बताया कि पड़ोसी के घर चोरी हो चुकी है। उनके घर का बैनामा व जरूरी दस्तावेज बंद घर में ही हैं। दो मंजिला घर का एक मंजिल में पानी भर गया। उनको घर में चोरी होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
सात केंद्रों से की जा रही निगरानी : एसीपी
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि करहेड़ा में सिटी फारेस्ट के पास, नागद्वार, रावण चौक, बलराम द्वार के पास व स्कूल के पास चेक प्वाइंट बनाए हैं। सभी जगह पर टीम बैठाकर निगरानी कराई जा रही है। करहेड़ा में छह सात फुट तक पानी होने के कारण अंदर जाना मुश्किल है। पुलिस के पास कोई नाव भी नहीं है। जिससे बाढ़ के पानी में घुसकर निगरानी कराई जा सके।
नहीं मिली तहरीर
एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि करहेड़ा में चोरी होने का खूब हल्ला हो रहा है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ठोस कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं चोरी होने की बात पर स्थानीय निवासी दीपक चौहान का कहना है कि बंद घर होने से असामाजिक तत्व फायदा उठा रहे हैं। अगर पुलिस क्षेत्र में घूम रहे असामाजिक तत्वों से सख्ती से पेश आए तो काफी हद तक रोक लग सकेगी। वहीं बाढ़ का पानी उतरने पर ही चोरी के सामान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा और तभी लोग पुलिस से शिकायत करेंगे।