फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police is in action against lockdown violaters

लॉकडाउन का उल्लंघन पड़ रहा भारी,बुलंदशहर में पुलिस ने बढाई सख्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
police is in action against lockdown violaters
काला आम चौराहे पर लोगों को चेक करती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोग है जो लॉकडाउन का पालन करने में अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। यह लोग अपने कपड़े के शोरूम, जूतों की दुकान खोलकर बैठ जाते हैं। जबकि सरकार का आदेश है कि केवल वहीं दुकानें खुलेंगी, जो जरूरतमंद सामान बेचते हैं। इन दुकानों में भी सीमित ही दुकानें खुलवाई जा रही है। बावजूद इसके कुछ दुकानदार जबरन दुकानों को खोल रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 392 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 775 आरोपियों को नामजद किया जा चुका है। 251 वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर 110 नाके लगाए गए है। वहीं, 3362 वाहनों को लोगों की सेवा में चलाया गया है। यह वाहन कालोनी और मोहल्लों में सामान ले जा रहे हैं। शहर को सैनिटाइज कर रहे हैं। एसपी सिटी ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के अंतिम चरण में वह सख्ती से पालन करे। कोरोना वायरस से तभी लड़ाई जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed