{"_id":"6a99c883710a37f9b80d79aa","slug":"police-force-equipment-based-on-textiles-will-now-be-manufactured-according-to-nitra-standards-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-969163-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निटरा के मानकों के अनुसार अब पुलिसबल के टेक्सटाइल आधारित उपकरण बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निटरा के मानकों के अनुसार अब पुलिसबल के टेक्सटाइल आधारित उपकरण बनेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) और निटरा ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें पुलिसबल की वर्दी, सुरक्षात्मक कपड़े और अन्य उपकरणों का निर्माण वेंडरों से रिसर्च के तय मानकों के अनुसार किया जाएगा। ताकि पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता, सुरक्षा और प्रदर्शन को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके।
समझौते के तहत, निटरा पुलिस बलों के लिए वर्दी और सुरक्षात्मक कपड़ों पर काम करेगा। यह अन्य कपड़ा-आधारित उपकरणों के संयुक्त अनुसंधान और विकास में भी सहयोग करेगा। साझेदारी का लक्ष्य निटरा की विशेषज्ञता का उपयोग करना है। इससे उन्नत और प्रभावी समाधान तैयार किए जाएंगे। ये समाधान देश भर में पुलिस कर्मियों के लिए उपयोगी होंगे। समझौता पत्र पर बीपीआरएंडडी और निटरा के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग पुलिस बलों के आधुनिकीकरण में सहायक होगा। इससे उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक कुशलता से करने में मदद मिलेगी। निटरा के महानिदेशक एमएस परमार ने बताया कि अब तक पुलिसबल के अधिकतर उपकरण बाहरी देशों से आने वाली वस्तुओं से बनाई जाती थीं, लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत की पहल के तहत इन सभी का निर्माण वेंडरों से निटरा की ओर से रिसर्च कर बनाया जाएगा। इससे निर्माण में बजट भी कम प्रयाेग होगा। साथ ही उच्च गुणवत्ता और स्वास्थ्य के लिहाज से आरामदायक भी रहेंगे। यह समझौता देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीपीआरएंडडी के पुलिस महानिरीक्षक गोपेश अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्रिखा, उषा रंगनानी, पुलिस अधीक्षक केएल पुरी, नेहा कपिल आदि मौजूद रहे।