फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police caught four criminals who committed robbery

Ghaziabad News: लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police caught four criminals who committed robbery
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर के सतेंद्र गोयल से हुई नकदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 15 हजार की रकम भी बरामद हुई है। इसके अलावा मधुबन बापूधाम की पुलिस ने भी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे लूटी गई सामग्री में से मोबाइल बरामद किया गया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को शास्त्रीनगर के सतेंद्र गोयल से बैग लूट की घटना हुई थी। पुलिस तभी से इस घटना पर काम कर रही थी। पुख्ता साक्ष्य के आधार पर नीतिश निवासी दयानगर गौतमबुद्धनगर व साहिल निवासी सैंतली, जारचा, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से लूट की रकम में से 15 हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद किया गया है। दूसरी ओर मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सिटी पार्क के पास कंपनी के कर्मचारी रामबीर सिंह से 19 मार्च को लैपटॉप, मोबाइल लूटने वाले रोहित निवासी शताब्दीनगर, दीपक कुमार निवासी अक्षय एंक्लेव को गिरफ्तार किया है। दोनों से एक मोबाइल व तमंचा बरामद हुआ है। लैपटॉप व दूसरा मोबाइल उनके तीसरे साथी करन के पास है। एसीपी ने बताया कि करन की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed