फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested him with two pistols and live cartridges.

Ghaziabad News: दो तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police arrested him with two pistols and live cartridges.
गाजियाबाद। आईपेम कॉलेज अंडरपास से विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है। उसे नोटिस तामील करा दिया है। दूसरे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित आईपेम कॉलेज के पास की है। साेमवार को पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग तमंचे के साथ आ रहे हैं। मुखबिर ने सामने से आ रहे दोनों की पहचान करा दी। पुलिस ने दोनों को रोका तो वह डर गए। तलाशी ली गई तो उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें से एक आदिब (19) पुत्र अफजाल निवासी वीर अब्दुल हमीद कालोनी का है। दूसरा राहुल विहार का रहने वाला नाबालिग है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह तमंचा लोगों को डराने धमकाने के लिए रखते हैं। तमंचे को लेकर घूम रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। तमंचा एक राह चलते व्यक्ति से खरीदा बताया है। एसीपी ने बताया कि आदिब के खिलाफ एक मारपीट का मामला और एक तमंचा रखने का मामला विजयनगर थाने में पंजीकृत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed