{"_id":"66a8156136591f50110c2bc4","slug":"police-arrested-an-accused-of-gang-rape-of-a-disabled-teenager-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-108462-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस ने दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस ने दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरेपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एएसपी विनित भटनागर ने बताया कि दो दिन पहले बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसकी दिव्यांग नाबालिग बेटी घर के बाहर सरकारी नल से पानी भरने के लिए गई थी। जहां से गांव का ही युवक अपने दोस्त के साथ उसे जबरदस्ती सामने बने अपने नए घर में ले गया। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी फोन कर वहां बुला लिया। तीसरे आरोपी ने अपने साथियों की मदद से बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के जाने के बाद घर पहुंची बेटी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वह गाजियाबाद से अपनी पत्नी को घर लेकर पहुंचा।
एएसपी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एक आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके दोनों फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।