फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested 11 more suspects in Nahal

Ghaziabad News: नाहल में पुलिस ने 11 और संदिग्धों को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 11 more suspects in Nahal
गाजियाबाद। नाहल गांव में पुलिस टीम पर हमले व नोएडा के फेस-तीन थाने के सिपाही सौरभ देशवाल की जान जाने के मामले में पुलिस ने 11 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हत्यारोपियों की तलाश में मंगलवार की देर रात देहात जोन के आठ थानों की पुलिस के करीब 140 पुलिसकर्मियों ने 10 अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी। करीब ढाई घंटे चली कारवाई में पकड़े गए लोगों से पुलिस टीम पर हमला करने वालों के बारे में पूछताछ की गई। सभी का शांतिभंग में चालान करने के साथ ही आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन




डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 25 मई को हुए हमले में सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की वायरल वीडियो के आधार पर आठ लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें हिस्ट्रीशीटर कादिर उर्फ मंटर का छोटा भाई आदिल भी शामिल है। इनकी तलाश में ही मंगलवार की रात मुरादनगर, मोदीनगर, भोजपुर, वेव सिटी, मसूरी, निवाड़ी और ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाहल गांव में दबिश दी। टीम ने 11 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उनसे घटना की बाबत पूछताछ की गई। इनमें कुछ ऐसे लोग हिरासत में लिए गए हैं जो बवाल के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे और पथराव व फायरिंग में उनके शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ नाहल गांव में मंगलवार की रात दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, गौतमबुद्धनगर टीम पर हमला करने वालों और सिपाही पर गोली चलाने वालों की तलाश जारी है। जल्द ही चिह्नित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed