फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police accused of altering complaint in stabbing case.

Ghaziabad News: चाकू मारने के मामले में पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police accused of altering complaint in stabbing case.
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में बीते 7 जून को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तहरीर बदलने और कुछ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर प्राथमिकी में सभी आरोपियों के नाम दर्ज करने और किसी दूसरे थाना पुलिस से पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के न्याखंड-3 निवासी हर्षित गुप्ता थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-13 में चाइनीज फूड वैन चलाते हैं। हर्षित ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है कि बीते 7 जून को अंकुर और अमित अपने आठ-दस साथियों के साथ उनके वैन पर पहुंचे। सभी ने उनसे खाने का सामान लिया और बिना भुगतान किए जाने लगे। इस दौरान उनके भाई कृष्णा गुप्ता ने पैसे देकर जाने की बात कही तो सभी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने बीच-बचाव के दौरान हर्षित से भी मारपीट की, इतना ही नहीं अंकुर और अमित ने उनके भाई के पेट में चाकू मार दिया। शोर-शराबा होने से मौके पर भीड़ जुटते देख हमलावर मौके से भाग निकले। हर्षित ने बताया कि लोगों की मदद से वह भाई को अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज चल रहा है। हर्षित गुप्ता का आरोप है कि हमलावर दो कारों में सवार होकर पहुंचे थे और एक कार में पुलिस की टोपी भी रखी थी। हर्षित ने उपायुक्त को बताया कि जब वह तहरीर लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत सुनने की बजाय तहरीर फाड़ दी और केवल अंकुर और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जबकि हमलावरों में कई दबंग लोग भी शामिल थे। हर्षित ने मामले की जांच दूसरे थाने को सौंपे जाने और सभी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हर्षित गुप्ता ने मुकदमे में सभी हमलावरों को नामजद करने और पूरे मामले की जांच किसी और थाना पुलिस से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

धवल जायसवाल, प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिली है, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, पीड़ित के आरोपों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed