{"_id":"6a875bcd1718673f680959e8","slug":"poles-including-a-transformer-fell-mid-way-power-supply-disrupted-for-hours-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-958624-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर समेत बीच रास्ते में गिर गए खंभे, घंटों बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर समेत बीच रास्ते में गिर गए खंभे, घंटों बाधित रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। विक्रम एंक्लेव में बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर खंभों समेत बीच रास्ते में गिर गया। इससे जहां पूरे इलाके की बिजली चार घंटे तक बाधित रही। वहीं बड़ा हादसा होने से भी टल गया। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अफसरों पर लगातार शिकायत करने के बावजूद भी पुराने जंग लगे खंभों को न बदलने का आरोप लगाया।
स्थानीय पार्षद रवि भाटी ने बताया कि सुबह छह बजे 11 हजार क्षमता की लाइन में करंट दौड़ रहा था। इसी दौरान जिन दो खंभों पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, वह बीच रास्ते में गिर गया। उस वक्त ट्रांसफार्मर से भी सप्लाई दी जा रही थी। 11 हजार की लाइनों पर ट्रांसफार्मर और खंभे झूलते रहे। हादसे के कारण लोगों ने वहां से निकलना बंद कर दिया। सूचना निगम के अफसरों को दी गई। निगम की टीम के पहुंचने पर काफी संख्या में लोग भी वहां एकत्र हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से खंभे गले हुए थे। आसपास में कई और खंभे भी गलकर झुक रहे हैं, सूचना देने के बावजूद नए खंभे लगाने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। चार घंटे में ऊर्जा निगम की टीम ने खंभों को दुरूस्त कर लाइन को चालू कराया। गनीमत रही कि किसी तरह बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह लोग इस मार्ग पर टहलने के लिए निकलते हैं। उधर, बिजली गुल होने से हजारों की आबादी परेशान हो गई। कई बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा सके तो नौकरी पेशा लोग समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच सके।
-परेशान ग्रामीणों ने घेरा तलहैटा बिजली घर :
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने बृहस्पतिवार को तलहैटा बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया। किसानों ने बिजली घर फेल होने तो कभी लाइन ट्रिप होने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। किसानों के हंगामे को देखते हुए मौके पर एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्हें देखकर किसान भड़क गए। आरोप लगाया कि रोजाना बिजली घर में समस्या होने से तलहैटा, भटजन, पलौता समेत आसपास के कई गांवों के लोग परेशान हो रह रहे हैं। उनकी सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। घरों में लोगों को आराम नहीं मिल पा रहा है। निचले अधिकारियों से जब पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि उन्होंने खामियों को दूर करने के लिए लिखकर दिया हुआ है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की अनदेखी की जा रही है।एसडीओ ने किसानों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। किसानों ने उनको ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि दो सप्ताह के अंदर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कुलदीप त्यागी, सेवक राम त्यागी, शेखर, नरेंद्र, मुकेश, गौरव राजेंद्र, देवानंद, कलवा, किशोर मुंशी, राहुल आदि लोग मौजूद रहे। एसडीओ ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।