फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poetry recites loneliness and depression

अकेलापन व अवसाद दूर करता है काव्य पाठ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Poetry recites loneliness and depression
केंद्रीय आर्य सभा के काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ्य करते कवि - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केंद्रीय आर्य युवक परिषद ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कोरोना काल में यह 50वां वेबिनार था जिसमें बड़ी संख्या में आर्य समाज के लोगों ने भाग लिया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोरोना काल में लोग अपने अपने घरों में रहकर अवसाद का शिकार हो रहे है, तनावग्रस्त और अकेलापन समस्या बनता जा रहा है । ऐसे में काव्य गोष्ठी आदि अकेलापन दूर करने में सहायक होगी। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने चलते चलो मुसाफिर पुरुषार्थ के सहारे, मंजिल तुम्हें पुकारे ..सुनाया। प्रवीन आर्या ने किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते है ,वीरेन्द्र आहूजा ने बुलबलों गर तुम्हारा चमन लुट गया तो आशियाना बसाने कहाँ जाओगे, सिमरण कौर ने अफसाना लिख रही हूं... आदि रचनाएं सुनाईं। योग शिक्षिका गीता गर्ग ने पर्यावरण पर, वीना वोहरा ने करुणा मय तू ओ सृष्टि के विधाता। सौरभ गुप्ता ने संचालन किया और ओम सपरा, सुरेश आर्य, धर्मपाल आर्य, पुष्पा शास्त्री, प्रेम सचदेवा, यशोवीर आर्य, देवेन्द्र गुप्ता, विजय आर्य गर्ग, यज्ञ वीर चौहान ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर समाजसेवी विजय कपूर, सरदार हरभजन सिंह देयोल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed