फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM laid the foundation stone of Karkar Model Railway Underpass

Ghaziabad News: पीएम ने किया कड़कड़ मॉडल रेलवे अंडरपास का शिलान्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
PM laid the foundation stone of Karkar Model Railway Underpass
मौके पर मौजूद रहे सांसद वीके सिंह और अनिल अग्रवाल, बॉक्स पुशिंग तकनीक से होगा अंडरपास का निर्माण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़कड़ मॉडल रेलवे अंडरपास का शिलान्यास किया। इस दौरान मौके पर सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे अंडरपास बनने से कड़कड़ मॉडल में रह रहे लोगों के लिए दिल्ली पास हो जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद सांसद वीके सिंह ने कड़कड़ मॉडल रेलवे अंडर पास की जानकारी देते हुए कहा कि यह सड़क कड़कड़ मॉडल गांव को दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां के निवासी लंबे समय से लेवल क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे थे। सांसद अनिल अग्रवाल ने बताया की अंडरपास का निर्माण बॉक्स पुशिंग तकनीक से किया जाएगा। इसमें 10 मीटर लंबाई के 7 बक्से होंगे, जिनका आंतरिक आयाम 5 मीटर, गुणा 7 मीटर होगा।
विज्ञापन

554 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास
सोमवार को प्रधानमंत्री ने कड़कड़ मॉडल अंडरपास के साथ ही देश भर के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री भारतीय रेलवे पर 1500 से अधिक रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। भारतीय रेलवे के एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, सीनियर डीईएन 2 अभिषेक कुमार, रेलवे पुलिस केएसीपी चौधरी राजसिंह, विधानसभा संयोजक साहिबाबाद राजेश्वर प्रसाद, पार्षद शशि खेमका, पार्षद विनय चौधरी, पार्षद जोगेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल, गोपाल, बीएल गौतम, बृजविहार के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश शर्मा, सुभाष राणा, बॉबी त्यागी, उमेश सक्सेना और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed