फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Players won 18 medals in State Kick Boxing

Ghaziabad News: स्टेट किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Players won 18 medals in State Kick Boxing
गाजियाबाद। राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 18 पदक जीते। वाराणसी में तीन और चार अगस्त को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हासिल कर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन गाजियाबाद के महासचिव तरुण शर्मा ने बताया कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के लिए किया गया है, जो 26 से 30 सितंबर तक देहरादून में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 18 जनपदों से 250 खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट, उम्र और भारवर्ग में प्रतिभाग किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में नैतिक त्यागी, रचित शर्मा, तृप्ति अग्रवाल, सीखा तोमर, दिव्यांशु, हनी सिंह, निहाल शुक्ला, वंशिका रुहेला, माधव त्यागी ने स्वर्ण पदक जीता। लव गिरी, तनु सारस्वत, वरुण राघव, विवेक सिंह और आयुष्मान वर्मा ने रजत पदक, वहीं, विराट आर्या, पुष्पेंद्र, जितेंद्र चौधरी और मनीष शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जीत कुनेडो अकादमी से अजीत सिंह, संजय यादव अखाड़ा मिक्स मार्शल आर्ट से केशव शर्मा, सीएसएस पब्लिक स्कूल से सुमित शाक्या और सीनियर कोच अमित रुहेला ने प्रतियोगिता में कोच के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार पटेल और वाराणसी के महासचिव हिमांशु विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed