फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Players did yoga in rain at Mahamaya Sports Stadium

Ghaziabad News: महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने बारिश में किया योग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Players did yoga in rain at Mahamaya Sports Stadium
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जारी योग सप्ताह में सोमवार को खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। शिविर के बीच शुरू हुई बारिश में खिलाड़ियों का योग अभ्यास निरंतर जारी रहा। योग शिविर का आयोजन खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त प्रयासों से किया गया।
विज्ञापन




स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सुबह छह बजे स्टेडियम पहुंचे। फिर साढ़े सात बजे तक चले योग शिविर में खिलाड़ियों के साथ बालिकाओं और महिलाओं का जज्बा देखते ही बना। शिविर में एडीएम श्याम अवध चौहान, नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक देवेंद्र कुमार, उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी अशोक कुमार राणा, नेहरू युवा केंद्र से मुकंद बल्लभ शर्मा ने योग का जीवन में महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। इस मौके पर साथी फाउंडेशन से काजल छिब्बर, अंकित त्यागी, नूतन सोनकर, अनस, सुरभि, नेहा, सपना सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed