फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Platform ticket will not be available from tomorrow, fine will be imposed if caught

Ghaziabad News: कल से नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Platform ticket will not be available from tomorrow, fine will be imposed if caught
गाजियाबाद। दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 25 अक्तूबर से छह नवंबर तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, बुजुर्ग, दिव्यांग व महिलाओं को ट्रेन में बैठाने के लिए आने वाले लोगों को प्लेटफार्म टिकट मिलेगा, जिसकी अवधि दो घंटे तक की होगी। कल से स्टेशन पर बिना टिकट के पकड़े जाने पर रेलवे जुर्माना भी वसूलेगा।
विज्ञापन

लखनऊ और दिल्ली में भीड़ के चलते प्लेटफार्म पर मची भगदड़ से सबक लेकर रेलवे ने त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा के दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों और उन्हें छोड़ने आने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। कोई अप्रिय घटना हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद कर दी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिना प्लेटफार्म टिकट के पकड़े जाने पर 250 रुपये पेनाल्टी और 10 रुपये प्लेटफार्म टिकट का शुल्क यानी 260 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


रोजाना लाखों रुपये का नुकसान
गाजियाबाद जंक्शन पर छह प्लेटफार्म हैं। आमतौर पर रोजाना 70 से 90 हजार लोग प्लेटफार्म पर यात्रियों को छोड़ने आते हैं। दीपावली और छठ पर यह आंकड़ा 90 हजार से डेढ़ लाख तक पहुंचने की संभावना है। प्लेटफार्म के एक टिकट की कीमत 10 रुपये है। ऐसे में 12 दिनों तक रेलवे लाखों रुपये का घाटा यात्रियों की सुरक्षा के लिए वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed