फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plaster falling from rooms, children studying in the open

Ghaziabad News: कमरों का गिर रहा प्लास्टर, खुले में पढ़ रहे नौनिहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Plaster falling from rooms, children studying in the open
इंदिरापुरम। मकनपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के सभी कमरों का प्लास्टर गिर रहा है। पिछले दिनों छत का प्लास्टर गिरने के साथ पंखा भी गिर चुका है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से शिक्षक बच्चों को बाहर खुले मैदान में बिठाकर पढ़ाई करा रहे हैं। दुर्घटना के डर से सभी कमरों के कुंंडी लगा कर रखे जाते हैं ताकि बच्चे कक्ष में न जाएं।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद और प्रधानाध्यापिका ने स्कूल की मरम्मत की मांग की है, मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को स्थानीय पार्षद राधे श्याम त्यागी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल मकनपुर-2 के इमारत जर्जर हो रही है। पूर्व में कई बार कमरे का प्लास्टर गिर चुका है गनीमत रही कि कभी कोई बच्चा चोटिल नहीं हुआ। स्कूल में कुल 216 विद्वार्थी हैं। पार्षद ने बताया कि एक साल पहले एक कमरे के छज्जे का प्लास्टर गिर गया था। जिसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। मगर इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कमरों के लिंटर कमजोर हो गए है। सर्दियों की छुट्टी में पंखे के साथ प्लास्टर गिर गया था। ऐसे में प्रधानाध्यापिका को सलाह दी थी कि जब तक मरम्मत का कार्य नहीं हो जाता है तब तक बच्चों को क्लास रूम में न बिठाया जाए। स्कूल की जर्जर हालत पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका भी कई बार बीएसए को पत्र लिख चुकी हैं लेकिन अभी तक मरम्मत का कोई बजट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सर्दी हो या गर्मी बच्चे स्कूल परिसर के मैदान में पढ़ाई करने पर मजबूर है। उन्होंने बताया कि अगर कभी किसी समय बच्चों के ऊपर प्लास्टर गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है, ऐसे में बच्चों को कक्ष में नहीं ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed