फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Piyush Chauhan will remain the principal of MMH College order of the management committee postponed

Ghaziabad: CCSU से डॉ. पीयूष चौहान को राहत, बने रहेंगे एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंध समिति का आदेश स्थगित

Sat, 21 Sep 2024 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

15 जुलाई को एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया कि हमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने कराया है।

विज्ञापन
Piyush Chauhan will remain the principal of MMH College order of the management committee postponed
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में निलंबित किये गए डॉ. पीयूष चौहान को सीसीएस यूनिवर्सिटी की वीसी ने बड़ी राहत देते हुए उनको पद पर बने रहने के आदेश दिये हैं। वीसी ने माना है कि प्रबंध समिति ने पीयूष चौहान के निलंबन में विधि प्रक्रिया का पालन नहीं किया। वीसी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय एक कमेटी का गठन भी किया है।

विज्ञापन


यह था पूरा मामला
15 जुलाई को एमएमएच कॉलेज के सहायक लेखाकार अनुज उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया कि हमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने कराया है। डॉ. पीयूष चौहान ने इस मामले में कोर्ट से अपनी जमानत भी कर ली थी। इसी का संज्ञान लेकर कॉलेज की प्रबंध समिति ने 14 अगस्त को पीयूष चौहान को निलंबित करने का निर्णय लिया। पीयूष चौहान ने इस मामले की शिकायत सीसीएस यूनिवर्सिटी की वीसी से की थी। 
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि उनकी नियुक्ति आयोग से हुई है, इसलिए प्रबंध समिति को उनको निलंबित करने का कोई अधिकार नहीं है। वीसी ने इस मामले में प्रबंध समिति से भी जवाब तलब किया था। प्रबंध समिति ने अपना जवाब दाखिल किया। दोनों पक्षों को सुनकर वीसी ने देर रात डा. पीयूष चौहान को निलंबित किये जाने के प्रबंध समिति के निर्णय को स्थगित कर दिया और उनको पद पर बने रहने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed