{"_id":"69fe440e5c650d28bd0793ba","slug":"pistol-cartridge-found-in-youths-bag-at-namo-bharat-station-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109449-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नमो भारत स्टेशन पर युवक के बैग में मिला पिस्टल का कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नमो भारत स्टेशन पर युवक के बैग में मिला पिस्टल का कारतूस
विज्ञापन
मोदीनगर। नमो भारत रैपिड ट्रेन के मोदीनगर साउथ स्टेशन पर शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से पिस्टल का एक कारतूस बरामद हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर मोदीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ जाने के लिए एक युवक मोदीनगर साउथ स्टेशन पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक की तलाशी के बाद उसका बैग स्कैनिंग मशीन में रख दिया। बैग में सुरक्षाकर्मियों को कारतूस दिखा। तलाशी के दौरान बैग से 0.32 बोर का कारतूस बरामद हुआ।
सुरक्षाकर्मियों ने बैग को कब्जे में लेकर युवक को पकड़ लिया। स्टेशन कंट्रोलर कल्पना ने मोदीनगर पुलिस को मामले की सूचना दी। मोदीनगर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने पकड़े गए युवक का नाम योगेन्द्र कुमार निवासी मवाना मेरठ बताया। पुलिस पूछताछ में योगेन्द्र ने बताया कि वह स्नातक करने के बाद जॉब की तलाश कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह जॉब की तलाश में नोएडा गया था।
शुक्रवार को वहां से लौट रहा था। उसे कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एसीपी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।