{"_id":"695d646148ca088e6900bbc3","slug":"pinky-chaudhary-was-caught-after-being-made-to-run-across-three-states-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14148-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन राज्यों में दौड़ लगवाने के बाद पिंकी चौधरी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन राज्यों में दौड़ लगवाने के बाद पिंकी चौधरी पकड़ा गया
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में 29 दिसंबर को हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर तलवारें बांटने और उन्हें लहराते हुए उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई थी। इसके चलते मौके पर जाम व शांति भंग के हालात पैदा हो गए थे।
इस मामले के मुख्यारोपी हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी, उनके बेटे हर्ष चौधरी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों 29 दिसंबर के बाद से गिरफ्तारी से बचकर भाग रहे थे।
इस दौरान उन्होंने पुलिस को यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड तक दौड़ाया। पुलिस की पूछताछ में तलवारें बांटने की बात दोनों ने स्वीकार की है। कोर्ट से दोनों पिता-पुत्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में हिंदू रक्षादल कार्यालय के बाहर कुछ लोग तलवार बांटते दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि संगठन के लोगों ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन भी किया। इस वजह से मौके पर भगदड़ मच गई। रास्ता बाधित होने की वजह से कई बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भीड़ में फंस गई। दो-तीन एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिला और अफरा-तफरी के हालात पैदा हो गए थे।
पुलिस मौके पर पहुंची तब संगठन के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने देर रात तक दस आरोपियों को उस दिन ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यारोपी भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी व हर्ष चौधरी शहर से बाहर चले गए थे। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड तक उन्होंने दौड़ लगाई। इस दौरान पिंकी चौधरी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए वीडियो भी वायरल की थी।