फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pilkhuwa sub-station connected to Meerut, Ghaziabad relief will

मेरठ से जुड़ा पिलखुवा सब-स्टेशन, गाजियाबाद को मिलेगी राहत

Sat, 02 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pilkhuwa sub-station connected to Meerut, Ghaziabad relief will
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा में हाल ही में बनकर तैयार हुआ 132 केवी विद्युत सब-स्टेशन चालू कर दिया गया है। इसे मुरादनगर की बजाय मेरठ से जोड़ा गया है। ऐसे में अब गाजियाबाद से पिलखुवा बिजली नहीं जाएगी और महानगर की कालोनियों को ज्यादा सप्लाई मिलेगी।

विज्ञापन



इससे पहले मुरादनगर 400 केवी सब-स्टेशन से पिलखुवा में बिजली की सप्लाई की जाती थी। इसकी वजह से शहर के लाल कुआं, साहिबाबाद, डीपीएच और मोरटा सब-स्टेशनों को कम सप्लाई मिलती थी। पावर कारपोरेशन ने पिलखुवा में नया 132 केवी सब-स्टेशन बनाकर चालू कर दिया है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन) यतेंद्र कुमार ने बताया कि इसे मुरादनगर 400 केवी की बजाय मेरठ से जोड़ा गया है। इसका ट्रायल सफल रहा। एक सप्ताह में इस सब-स्टेशन पर पावर कारपोरेशन लोड ट्रांसफर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर सब-स्टेशन को अब ओवरलोडिंग से निजात मिल जाएगी। ऐसे में शहर के सभी विद्युत सब-स्टेशनों को ज्यादा बिजली मिलेगी और इसका फायदा कालोनियों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed