फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pickup truck lock broken

Ghaziabad News: पिकअप का लॉक तोड़ 80 हजार रुपये उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck lock broken
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर नेशनल हाईवे-9 पर पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े चोरों ने पिकअप का लॉक तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चाैकी के सामाने हुई वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के रिवाड़ी निवासी पीड़ित ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह चालक के साथ मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अमरोहा के गजरौला स्थित वन नर्सरी से पौधे खरीदने के लिए अपनी बोलेरो पिकअप से जा रहे थे। रास्ते में वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके। उन्होंने बोलेरो पिकअप को होटल के बाहर खड़ा किया और कुछ देर के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और पिकअप का लॉक तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि बैग में 80 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जो उन्होंने पशु बेचकर एकत्र की थी, जिससे नर्सरी के लिए पेड़ खरीदने थे। बाहर लौटने पर वाहन का लॉक टूटा मिला और बैग गायब था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो बाइक सवार संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed