{"_id":"698251a783b9bf52e501ac47","slug":"pickup-hit-a-fruit-seller-the-accused-driver-fled-leaving-the-injured-in-the-hospital-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15189-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पिकअप ने मारी फल विक्रेता को टक्कर, घायल को अस्पताल छोड़कर भागा आरोपी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पिकअप ने मारी फल विक्रेता को टक्कर, घायल को अस्पताल छोड़कर भागा आरोपी चालक
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी शाने आलम को तेज रफ्तार माल वाहक वाहन (छोटा हाथी) ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों कूल्हे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद चालक ने घायल को अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन फल विक्रेता को इमरजेंसी में छोड़कर भाग गया। हादसा 29 जनवरी की देर रात हुआ। जब वह अपने ठेले को बाजार से घर लेकर जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित भाई यासीन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में यासीन ने बताया कि उनका भाई शाने आलम वसुंधरा बाजार में फल विक्रेता है। 29 जनवरी की देर रात वह बाजार से राजीव नगर स्थित अपने घर ठेले को लेकर जा रहे थे। जब वह वजीराबाद-80 फुटा मार्ग पर पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने उनके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में शाने आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि आरोपी चालक ने घायल भाई को अपनी ही गाड़ी से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर परिजन पहुंचे तब डॉक्टरों ने दोनों कूल्हों की हड्डी टूटने की बात बताई। इसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत की गई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।