फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Physical verification begins to know the status of ambulance services

Ghaziabad News: एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति जानने के लिए भौतिक सत्यापन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Physical verification begins to know the status of ambulance services
गाजियाबाद। मरीजों की सुरक्षा और आपात सेवाओं की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए मेरठ मंडल निदेशक के निर्देश पर एंबुलेंसों का व्यापक भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में जिले में आठ से अधिक एंबुलेंसों की जांच की गई है। हालांकि अब तक किसी एंबुलेंस में कोई बड़ी कमी नहीं मिली है, जो सामान्य कमियां मिली हैं, उन्हें जांच टीम ने दूर कराया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ मंडल में संचालित सभी एंबुलेंस सेवाओं का क्रमबद्ध सत्यापन किया जा रहा है। अपर निदेशक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार गाजियाबाद समेत मंडल के पांचों जिलों में हर एंबुलेंस की विस्तृत जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य एंबुलेंस सेवाओं को अधिक सक्षम, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप बनाना है, ताकि किसी भी मरीज की जान खतरे में न पड़े।
विज्ञापन

जांच अधिकारी डॉ.चरन सिंह ने बताया कि एंबुलेंसों की जांच कराने का उद्देश्य है कि मरीजों को जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस में सभी सुविधाएं और जीवन रक्षक उपकरण पूरी तरह उपलब्ध हों। सीएमओ ने बताया कि जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है, जो तीन चरणों में जांच कर रही हैं। जिले की मुख्य टीम में डॉ.चरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा और अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को एंबुलेंस की तकनीकी और चिकित्सा मानकों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एमएमजी अस्पताल में 102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंसों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, उनकी वैधता, वाहन में तापमान नियंत्रण, मेडिकल किट, स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेशन सिस्टम और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशीलता की पड़ताल की गई। साथ ही एंबुलेंस की समग्र फिटनेस, स्वच्छता और अंदर उपलब्ध स्थान के उचित उपयोग का भी मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed