फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pharmacist's body found lying under the elevated road

Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड के नीचे पड़ा मिला फार्मासिस्ट का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist's body found lying under the elevated road
कौशांबी। थाना क्षेत्र स्थित एलिवेटेड रोड के नीचे शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। छानबीन के बाद शव की शिनाख्त दिल्ली स्थित इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल दो पर तैनात फार्मासिस्ट संदीप (25) पुत्र शौकीन के तौर पर हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। शनिवार को संदीप खोड़ा निवासी दोस्त रवि से मिलने आए थे। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में संदीप के पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

संदीप मूलरूप से इटावा के रहने वाले थे। वर्तमान में दिल्ली के बसंत विहार में वह रहे थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 मार्च की सुबह करीब 11ः32 बजे एलिवेटेड रोड के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। तलाशी लेने पर जेब से कार्यस्थल का पहचान पत्र मिला। तब उनके आईजीआई टर्मिनल दो पर फार्मासिस्ट बतौर नौकरी करने की बात पता चली। ठेकेदारी के तहत वह नौकरी कर रहे थे। छानबीन की गई तब सामने आया कि वह मूलरूप से इटावा का रहने वाले थे। संदीप के पिता शौकीन पानीपत में ठेकेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन

फोन से संपर्क कर परिजनों को बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान और कपड़ों व शव के आसपास से किसी तरह का विशैला पदार्थ नहीं मिला है। एसीपी ने बताया कि शनिवार को संदीप खोड़ा निवासी दोस्त रवि कश्यप से मिलने गए थे। संदीप ने अपने दोस्त को मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई थी। वजह परिवार में चल रहा क्लेश बताया था। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह जांच रिपोर्ट मिलने पर पता चल पाएगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed