फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Petrol pump turns into battlefield over one rupee transaction, salesman beaten up

Ghaziabad News: एक रुपये के लेनदेन पर पेट्रोल पंप बना रणक्षेत्र, सेल्समैन को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump turns into battlefield over one rupee transaction, salesman beaten up
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के पास स्थित पंप पर एक रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हु - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के पास स्थित पंप पर एक रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पंपकर्मी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत अन्य लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। आरोप है कि डीजल मशीन पर काम करने के दौरान एक युवक पंप पर आया और 1001 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान युवक ने केवल 1000 रुपये दिए। जब रिंकू ने एक रुपये बाकी होने की बात कही तो वह खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताते हुए विवाद करने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ग्राम प्रधान झब्बर सिंह अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और विवाद बढ़ाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे रिंकू घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात 20 मई की है, इसमें रविवार रात रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान झब्बर सिंह, अनुज निवासी मथुरापुर गांव और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed