फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pet dog bites woman in five places, owner charged with assault

Ghaziabad News: पालतू कुत्ते ने महिला को पांच जगह काटा, पालने वाले पर मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pet dog bites woman in five places, owner charged with assault
पालतू कुत्ते के काटने से घायल महिला प्रीति। संवाद
मोदीनगर। नगर की मोदीपोन कॉलोनी में घरेलू सहायिका को पालतू कुत्ते ने पांच जगह काटकर घायल कर दिया। प्रीति का आरोप है कि उपचार के लिए आर्थिक मदद मांगी तो कुत्ता पालक ने उसकी पिटाई कर दी और धक्का देकर भगा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रीति ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नगर की इंद्रापुरी कॉलोनी में पुत्र के साथ किराये पर रहती हैं। वह घरेलू सहायिका हैं। दो दिन पूर्व मोदीपोन कॉलोनी में काम करने गई थीं। आरोप है कि तभी संजय शर्मा के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते ने प्रीति के हाथ, कंधे और दोनों पैर में पांच स्थानों पर काट लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़ कर प्रीति की जान बचाई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed