{"_id":"6a00d32f3c943c22c20bbdc4","slug":"peoples-difficulties-increase-as-sewage-water-floods-the-streets-of-shakti-khand-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18796-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शक्तिखंड की सड़कों पर सीवर का पानी भरने से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शक्तिखंड की सड़कों पर सीवर का पानी भरने से लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड इलाके में सड़कों पर सीवर का पानी भरने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है। इससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। कई जगहों पर सड़कें जलभराव की वजह से कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।
रोजाना आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक फिसलने के डर से परेशान हैं, वहीं पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई और सीवर लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। जलकल के अवर अभियंता मयंक मिश्रा ने बताया कि पाइप लाइन फटने की वजह से दिक्कत हुई थी। इससे जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई है। अब समस्या नहीं होगी।