{"_id":"660f092edd974025c30d6096","slug":"people-will-be-invited-from-all-five-assembly-constituencies-for-the-prime-ministers-road-show-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-346525-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र से आमंत्रित किए जाएंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र से आमंत्रित किए जाएंगे लोग
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में पहला रोड शो गाजियाबाद में छह अप्रैल को करेंगे। इस रोड शो की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया और प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा की टोलियां गाजियाबाद की सभी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को रोड शो के लिए आमंत्रित कर रही हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश में पहले रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और जोश से निर्वहन करें। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी को निभाने में नंबर-वन रहने की पहचान लखनऊ तक है। इसी वजह से यह कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व ने गाजियाबाद में दिया है। पूर्व महापौर अशु वर्मा ने पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष के समक्ष तैयारी का पूरा खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होना चाहता है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ क्षेत्र में घर-घर टोली के माध्यम से लोगों को रोड शो में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने बताया कि पीएम के रोड शो के लिए पूरे रूट को अब 30 ब्लॉकों में विभाजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। प्रत्येक ब्लॉक में महिलाएं, दिव्यांग, खिलाड़ी, व्यापारी और अन्य वर्ग के लोग रहेंगे। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, लोकसभा चुनाव प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, सुनील यादव, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम मौजूद रहे।