फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People who came to ask for money for their work attacked two brothers with a knife

Ghaziabad News: काम के रुपये मांगने पहुंचे लोगों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
People who came to ask for money for their work attacked two brothers with a knife
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शक्तिखंड चार निवासी सुशील मंडल ने क्षेत्र के ही रहने वाले ओबी मंडल और विकास मंडल के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वाटर प्रूफिंग कार्य करने के रुपये मांगने दोनों आरोपी घर आए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


दर्ज मुकदमे में सुशील मंडल ने बताया कि तीन अगस्त की रात करीब आठ बजे वह और उनके भाई निताई मंडल अपने घर में बैठे थे। तभी वहां ओबी मंडल और विकास मंडल पहुंचे। दोनों ने घर में कराए गए वाटर प्रूफिंग कार्य के रुपये मांगने शुरू कर दिए। अचानक दोनों ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। यहां तक कि चाकू से उनके व उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचने पर स्थानीय लोग एकत्र हुए तब आरोपी धमकी देकर भाग निकले। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की शिकायत 18 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed