फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People used to gather in the beauty parlor every week to convert

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर में हर सप्ताह जमा होते थे मतांतरण कराने के लिए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
People used to gather in the beauty parlor every week to convert
खोड़ा। खोड़ा के मधु विहार कालोनी में ब्यूटी पार्लर में मतांतरण के प्रयास के मामले में अब जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों के अधिकारी मामले के हर एंगल और पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि ब्यूटी पार्लर में पादरी समेत तीन लोगों से जुड़े सदस्य हर सप्ताह शुक्रवार को इकट्ठा होते थे।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण के आरोप में भाजपा की बटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की खोड़ा मंडल संयोजिका सुनीता अरोड़ा ने लोगों की मदद से पादरी इब्राहिम और उसकी पत्नी रीबा व पार्लर की संचालिका बबीता को पकड़ने में कामयाब हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया था, लेकिन अब खोड़ा पुलिस मामले में सुराग जुटाने में लगी है। सूत्रों का कहना है कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी में दो महीने पूर्व हुए इसी तरह के मामले के बाद अब खोड़ा में ऐसा प्रकरण सामने आया है। लिहाजा जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वह उच्च अधिकारियों से लगातार जानकारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में सामने आया कि पादरी समेत तीन लोगों के साथ आठ से दस लोग जुड़े थे , जो हर सप्ताह ब्यूटी पार्लर में आकर बैठक करते थे। यही लोग भोले-भाले लोगों को पकड़कर निशाना बनाते थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्होंने कितने लोगों का धर्मांतरण कराया है। पुलिस इनके फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तीनों को जेल भेज दिया है। विवेचना में सबूत एकत्रित किये जा रहे हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed