फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People troubled by dense fog and melting

Ghaziabad News: घना कोहरा और गलन से लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
People troubled by dense fog and melting
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर धुंध में गुजरते वाहन। संवाद
गाजियाबाद। देर तक छाए घने कोहरे और गलन से शनिवार को भी लोग परेशान हुए। दोपहर बाद ही शीतलहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। घने कोहरा होने कारण हाईवे पर हल्के-भारी वाहन दोपहर तक लाइट जलाकर रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। कड़कड़ाती ठंड़ से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। कड़ाके की सर्दी से बुजुर्गाें, पशुओं और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी तापमान 19 और आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार को दिन में सर्दी से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन रात में पारा लुढ़कने से गलन बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में आलू और सब्जी की फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़े कोल्ड डायरिया के मरीज
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि सर्दी बढ़ने से कोल्ड डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि रोजाना आठ से दस बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
एक जनवरी 20 07
दो जनवरी 20 07
तीन जनवरी 20 06
चार जनवरी 21 07
पांच जनवरी 20 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed