फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People plagued by frequent power outages throughout the day; electrical appliances also at risk

Ghaziabad News: दिनभर ट्रिपिंग से लोग परेशान, बिजली के उपकरणों पर भी खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
People plagued by frequent power outages throughout the day; electrical appliances also at risk
गाजियाबाद। शहर में बिजली ट्रिपिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि हर आधे से एक घंटे में पांच से सात मिनट के लिए बिजली गुल हो जा रही है। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली की आवाजाही को लेकर बिजली के उपकरणों के भी खराब होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के कैलाभट्ठा, पटेल नगर, नंदग्राम, घुकना, सिद्धार्थविहार, बम्हेटा, प्रतापविहार समेत अन्य कई इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही का दौर जारी रहा। पटेल नगर निवासी आलोक प्रजापति ने बताया कि रोजाना कई बार में दो से तीन घंटे की कटौती की जाती है। सुबह के समय बिजली की ट्रिपिंग की वजह से पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। बार-बार बिजली की आवाजाही के चलते कई बार बिजली के चलने वाले उपकरणों में भी खराबी आ जाती है। इस वजह से इलाके के लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। इस संदर्भ में जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि फाल्ट होने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है, फाल्ट की सूचना मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उपभोक्ताओं की समस्या के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed