{"_id":"6845d188fd696b9ecc0f7e46","slug":"people-got-angry-due-to-power-cut-women-created-ruckus-at-sub-station-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106269-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली कटौती से भड़के लोग, सब स्टेशन पर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली कटौती से भड़के लोग, सब स्टेशन पर महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
मुरादनगर। ईद-उल-अजहा के त्योहार पर झील वाली मस्जिद के पीछे वाली कॉलोनी में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। दर्जनों महिलाओं समेत मोहल्ले के कई लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया।
भीषण गर्मी में तीन दिन से बिजली की आंख मिचौली से परेशान रविवार को कालोनी के लोग एकत्र होकर बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे ओर जमकर हंगामा किया। आरोप है गर्मी में बिजली कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, कुछ समय बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।