{"_id":"589a03ca4f1c1be71737858f","slug":"people-do-not-say-that-literally-pappu-the-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऐसे ही नहीं कहते लोग...सचमुच ‘पप्पू’ हैं’ राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऐसे ही नहीं कहते लोग...सचमुच ‘पप्पू’ हैं’ राहुल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
मनाेज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी ने मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे ही नहीं कहते..राहुल गांधी सचमुच पप्पू हैं। पिछले दिनों अपना फटा हुआ कुर्ता मीडिया को दिखा रहे थे।
विज्ञापन
कोई भला पूछे राहुल गांधी से कि एक लाख अस्सी हजार करोड़ का कोयला घोटाला, एक लाख छिहत्तर हजार करोड़ का 2जी घोटाला और पांच हजार करोड़ रुपये हैराल्ड मामले में कमीशन खाने के बावजूद क्या वास्तव में उनके पास कोई बिना फटा कुर्ता नहीं है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी प्रताप विहार में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दरअसल राहुल गांधी यह बताना चाहते थे कि कमीशन का इतना पैसा उनके पास था कि कुर्ते की जेब भी फट गई।
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तिवारी ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए हुए इस गठबंधन में पता ही नहीं चलता कि सपा कांग्रेस में समा गई है या कांग्रेस सपा में।नोट बंदी प्रकरण में उन्होंने कहा कि मोदी ने एक ही रात में काले धन को रद्दी कर दिया। इससे किसी आम आदमी को परेशानी नहीं हुई। इससे परेशानी हुई बसपा सुप्रीमो मायावती को।
सपा सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव को। मुलायम सिंह नोट बंदी से पूर्व आखिर क्यों सात दिन का टाइम मांग रहे थे।इससे पहले जनसभा में करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे मनोज तिवारी ने भोजपुरी में लोगों को नमस्कार किया तो पूर्वांचल के लोग खुशी से झूमने लगे।
इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गोयल को आशीर्वाद देता हुआ छठ मैया का एक गीत भी मंच से गुनगुनाया। सांसद मनोज तिवारी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पृथ्वी सिंह कसाना, जगदीश साधना, दिवाकर सिंघल, पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा, संजय कुशवाहा, लेखराज माहौर आदि भी मौजूद रहे।