फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People created ruckus at Tehsil for enemy property

Ghaziabad News: शत्रु संपत्ति के लिए तहसील पर लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
People created ruckus at Tehsil for enemy property
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के मामले में सीकरी खुर्द समेत कई कॉलोनियों के सैकड़ों लोग सोमवार को एकत्र होकर तहसील पहुंचे और हंगामा किया। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व शासन द्वारा सीकरी खुर्द गांव समेत कई कॉलोनियों की 1800 बीघा भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में आंदोलन किया था। इतना ही नहीं मामला गृहमंत्री तक भी पहुंचा था। डीएम ने मोदीनगर एसडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। कमेटी को एक माह में प्रशासन को रिपोर्ट देनी थी, लेकिन छह माह बाद भी स्थिति वैसी ही है। किसान नेता बबली गुर्जर सोमवार को सभासदों व लोगों के साथ तहसील पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बबली गुर्जर का कहना है कि शासन ने गलत तरीके से जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया है। प्रभावित लोग करीब डेढ़ साल से आंदोलन चला रहे है लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए किसानों के नाम फर्द में दर्ज करने के आदेश दे चुका है। इस दौरान प्रदीप शर्मा उर्फ कालू, दुष्यंत यादव, गुलाब सिंह, आलोक जाटव, सुबे सिह, राहुल राणा, नरेंद्र कुमार, प्रवीण गुर्जर, देवीशरण शर्मा, उत्तम प्रधान, देव शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, विक्रम सोनी, विनोद कुमार, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed