फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are troubled by electricity and water problem in summer

Ghaziabad News: गर्मी में बिजली व पानी की समस्या से परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by electricity and water problem in summer
साहिबाबाद। लगातार तीन दिन से टीएचए के कई इलाकों में लोगों को बिजली और पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। वैशाली सेक्टर-3 और खोड़ा में शनिवार सुबह बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह के समय लगभग तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटने की वजह से सबसे ज्यादा समस्या पानी के लिए हुई।
विज्ञापन

खोड़ा निवासी बंटी ने बताया कि सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली नहीं थी। इस दौरान बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया। कड़कड़ मॉडल के कई क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके चलते यहां की करीब तीस हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां पर पानी का फ्लो भी काफी कम है, जिसके चलते बड़ी बिल्डिंगों में ऊपर की मंजिल में रहने वाले लोगोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के कम फ्लो के कारण काफी लोगों के मोटर पानी का प्रेशर नहीं उठा पा रहे हैं, जिसके चलते कई लोगों के घरों में बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


खरीदना पड़ा बोतल बंद पानी
वसुंधरा सेक्टर 3 में शनिवार को पानी का प्रेशर काफी कम रहा। इसके चलते लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीद कर घरेलू कामकाज करने पड़े। नियमित तौर पर जल आपूर्ति नहीं होने से लोगों में रोष है। निरंतर शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह गंगाजल की आपूर्ति एक ही घंटे की गई। कम प्रेशर से हुई जल आपूर्ति से टैंक नहीं भर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed