फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are desperate for every single drop, yet Ganga water is flowing away on the road.

Ghaziabad News: लोग बूंद बूंद के लिए परेशान और सड़क पर बह रहा गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
People are desperate for every single drop, yet Ganga water is flowing away on the road.
इंदिरापुरम। वार्ड-81 में जलापूर्ति संकट के बीच गंगाजल की बर्बादी का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम के जल विभाग को शिकायत देकर जल बर्बादी की है। एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर ठेकेदारों और लेबर की लापरवाही के कारण गंगाजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। महासचिव ने बताया कि एक ओर लोग पर्याप्त पेयजल के लिए परेशान हैं और पानी के लिए लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं। मोटर चलाने के बाद भी कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं, दूसरी ओर साफ पानी की बर्बादी हो रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि मामले की जानकारी पहले भी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जलकल विभाग महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed