फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pedestrian injured after being hit by the car of a young man arriving at Brajghat for a holy dip in the Ganges

Ghaziabad News: गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आ रहे युवक की कार से टकराया राहगीर, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian injured after being hit by the car of a young man arriving at Brajghat for a holy dip in the Ganges
गढ़मुक्तेश्वर। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव खेड़ीकली निवासी मोनू मंगलवार शाम अपने परिवार के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में मध्य गंगनहर के पास पहुंचे, तभी सडक़ पर अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया। कार की टक्कर लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मोनू ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने के साथ पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed