{"_id":"570aa6354f1c1b5670c8111d","slug":"paving-the-way-for-three-renivel-dpr-will-jal-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रेनीवेल का रास्ता साफ, डीपीआर बनाएगा जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रेनीवेल का रास्ता साफ, डीपीआर बनाएगा जल निगम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) की कालोनियों को पानी देने के लिए जल निगम तीन रेनीवेल बनाएगा। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है। अब जल निगम के इंजीनियर इनकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर मई महीने तक शासन को भेज देंगे। अमृत योजना के फंड से यह वाटर सप्लाई स्कीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जल निगम ने रेनीवेल के लिए नगर निगम से जमीन मांगी है। यह रेनीवेल हिंडन नदी के पास बनाए जाएंगे। ऐसे में निगम के पास जमीन उपलब्ध न हुई तो सिंचाई विभाग के माध्यम से जमीन मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
जल निगम ने हिंडन के पास बीते साल चालू हुए गाजियाबाद के पहले रेनीवेल की सफलता को देखते हुए यह स्कीम बनाने की प्लानिंग की है। जल निगम के चीफ इंजीनियर वाईके जैन का कहना है कि जल्द ही रेनीवेल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
टैकभनीकल कमेटी समेत कई चरणों में परीक्षण के बाद इसके केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। फंड मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।
20 ट्यूबवेल जितना पानी मिलेगा
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि 3 रेनीवेल से 20 एमएलडी (मिलियन लीटर/डे) पानी मिलेगा। इतने पानी के लिए तकरीबन 20 ट्यूबवेल लगाने पड़ते हैं, लेकिन ये तीन रेनीवेल पानी भी ज्यादा देंगे और बजट भी कम खर्च होगा।
वाटर सप्लाई स्कीम के लिए मिला फंड
केंद्र सरकार ने गाजियाबाद की वाटर सप्लाई स्कीम के लिए करीब 50 करोड़ रुपया नगर विकास विभाग को जारी किया है। इस फंड से जल निगम जल्द ही वाटर सप्लाई स्कीम की डीपीआर तैयार करेगा। इस फंड से लोनी में भी पानी की आपूर्ति के लिए योजना बनाई जाएगी।
इस पर करीब 27 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। वहीं गाजियाबाद के लिए भी वाटर सप्लाई स्कीम की डीपीआर तैयार कर जल निगम के अधिकारियों ने लखनऊ भेजी हुई है। अब इसे हाईपावर कमेटी से अनुमति मिलना बाकी है।