फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patients being admitted with full recommendation, beds in district hospitals.

Ghaziabad News: जिला अस्पतालों में बेड हुए फुल सिफारिश से भर्ती हो रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patients being admitted with full recommendation, beds in district hospitals.
गाजियाबाद। एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में सभी बेड फुल होने के बाद अब सिफारिश लगाने के बाद एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। सामान्य मरीजों को बेड नहीं होने से रेफर किया जा रहा है। मंगलवार को एमएमजी अस्पताल में लिखित में सात और मौखिक 12 मरीजों को रेफर किया गया। वहीं, संयुक्त अस्पताल से भी आठ मरीजों को रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सीएमओ, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के फोन आने पर मरीजों को बेड खाली नहीं होने पर भी भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में सभी बेड पर 2-2 मरीजों का उपचार चल रहा था। वार्ड में भी कई बेड पर दो-दो मरीज भर्ती नजर आए। अस्पताल के वार्डों में 128 मरीज भर्ती थे, जबकि इमरजेंसी के 10 बेड पर 20 मरीज भर्ती थे। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर एक बेड पर दो मरीजों को लिटाया गया था। वहीं, संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में डायलिसिस समेत ट्रॉमा सेंटर के 137 बेड हैं। इनमें 108 मरीज भर्ती थे। अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड और होल्डिंग एरिया में भी 10 बेड हैं। दोनों ही वार्डों में सभी बेड पर मरीज भर्ती थे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में पेट संबंधी रोगियों की संख्या ज्यादा बनी हुई है।
विज्ञापन



बाहर की चीजें खाने से हो रहे बीमार
संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद चंद्र पांडेय का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल, डायरिया और अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक लोग बाहर की चीजें खाने से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमएमजी में पहुंचे 2044 मरीज
सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में 2044 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ था। इनमें 972 पुरुष और 687 महिलाओं के अलावा 385 बच्चे थे। बुखार के 364 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। 24 घंटे में 128 मरीजों को भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि पैथॉलाजी विभाग में 3005 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed